बॉलीवुड की बेगम होली के रंग से रही कोशो दूर

रंगों के त्यौहार होली की चारो और धूम रही है। छोटे बच्चे से लेकर बूढें तक इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाते है। कहते है कि होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमे आपसी दुशमनी को बुलाया जाात है सभी को होली के रंग में रगा जाता है। 21 मार्च को पूरे देशभर में जमकर होली खेली। ऐसे में बॉलीवुड सितारें ने भी खेली। होली के खास मौके पर जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारें में, जो होली के रंगों से दूरी बनाकर रखते हैं। जिन्होंने इस बार भी होली नहीं खेली।

1. करीना कपूर:

बॉलीवुड की बेगम यानी करीना कपूर खान होली के रंग से बहुत ही दूर रहती हैं। करीना कपूर कभी होली का त्यौहार नहीं मनाती। उन्होंने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था। करीना ने इंटरव्यू में बताया था कि, जब से उनके दादाजी का निधन हुआ है उनके जीवन से रंग खत्म हो गए हैं और यही वजह है कि, वे कभी होली नहीं मनाती। वैसे आपको बता दें कि, बॉलीवुड की सबसे बड़ी होली राजकपूर के वक़्त मनाई जाती थी। राजकपूर खुद इस होली पार्टी का आयोजन करते थे, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स शमिल होते थे। इस बार भी करीना के लाड़ले बेटे तैमूर ने जमकर होली खेली। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

2 जॉन अब्राहम:
बॉलीवुड के हैंडसम हक यानी जॉन अब्राहम यूं तो बहुत ही रंगिले है लेकिन होली के मौके पर सूखे रहते है। जॉन के मुताबिक, होली नेचर की बर्बादी है। लोग इस त्यौहार का गलत इस्तेमाल करते हैं। लोग होली का मिसयूज़ करते हैं, पेड़ काटते हैं और उसे जलाते हैं, जिससे की केवल प्रकृति का नाश होता है। इसलिए मैं इस तरह के सेलिब्रेशन का सम्मान और समर्थन नहीं करता। उनके लिए इस त्यौहार का कोई मतलब नहीं है। जॉन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉ’ (RAW)में बिजी हैं।

3 . कृति सेनन होली नहीं खेलती हैं। पहले वो अपने होमटाउन में होली खेला करती थी, लेकिन अब नहीं। एक्ट्रेस बनने के बाद उन्हें अपनी स्कीन की फ़िक्र रहती है। सिर्फ इन कारणों से कृति होली नहीं मनाती और रंगो से दूर रहती हैं।

4 बॉलीवुड के बाजीराव यानी रणवीर सिंह यूं तो बड़े रंग बिरंगे कलरों में रहते हैं लेकिन जब होली खेलने की बात आती है तो सबसे पहले रंगे से दूर भागते है। उसके पीछे कि, वजह है साफ-सफाई। वैसे बात तो सच ही कि, होली के बाद गंदगी बहुत बढ़ जाती है। रणवीर के फिल्मों की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म ‘गली बॉय’ रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इन सब सितारों को छोड़क ऐसे कई और सितारें है जो होली में रंग का भरपूर मचा लेते है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, वरुण धवन, फरहान अख्तर आदि समेत कई सितारे है।