फ्रिज में नहीं रखना चाहिए कुछ ऐसी चीजें वर्ना हो सकते है आप सुगर के पेसेंट

आमतौर पर खाने के सामान को खराब होने से बचाने के लिए लोग उसे फ्रिज में रखना पसंद करते हैं। लेकिन हर तरह के भोजन को फ्रिज में नहीं रखा जा सकता। कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं, जिसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे भोजन का स्वाद तो खराब होता है ही, साथ ही सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में-

टमाटर और ऐसी सब्जियां जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है उन्हें फ्रिज में रखना नहीं रखना चाहिए। इससे सब्जी खराब हो जाती है व गल जाती है। कई बार तो उनमें बैक्टीरिया भी पनपने लगते हैं। इस स्थिति में फ्रिज में रखी अन्य चीजें भी खराब हो जाती है।

अक्सर लोग सोया सॉस व टोमैटो केचप जैसी चीजों को भी फ्रिज में रखते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए।

कॉफी को भी फ्रिज में रखने की गलती न करें। कॉफी को फ्रिज में रखने से इसकी सुगंध चली जाती है और टेस्ट भी।

साइट्रिक एसिड वाले फ्रूट जैसे नींबू, कीनू या संतरा जैसी चीजांे को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है। फ्रिज में रखने से यह सूखने लगते हैं और सभी का स्वाद भी खराब हो जाता है।