पीरियड मिस होने से पहले, ये लक्षण आपको कर देंगे हैरान

क्या आपका पीरिडय मिस हो गया है? क्या आपको प्रेग्नेंसी के लक्षण पता हैं? महिलाओं के लिए ऐसे सवाल सामान्य होते हैं। महिलाओं के लिए पीरियड्स जीवन का एक जरूरी हिस्सा होते हैं। अगर पीरियड समय पर नहीं आता तो इस बारे में चिंता होती है। इसके लिए कई वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं। लेकिन अगर आप पता लगाना चाहती हैं कि प्रेग्नेंट हैं या नहीं तो कुछ लक्षणों को ध्यान में रखना चाहिए। प्रेग्नेंट होने पर शरीर में कुछ बदलाव होते हैं जो आसानी से पता चल जाते हैं।

1-स्तनों में दर्द
प्रेग्नेंसी की वजह से हार्मनों में भी बदलाव होता है। ऐसे में स्तनों में दर्द हो सकता है इसके अलावा कुछ धब्बे भी पड़ सकते हैं। अगर पीरियड मिस हो गया है तो इसका ध्यान रखा जा सकता है और प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जा सकता है।

2- प्रेग्नेंसी के बाद सुबह आलस आना या पेट की दिक्कत भी हो सकती है। ऐसे में जी मचलाता है। हार्मोन में बदलाव की वजह से ही ऐसा होता है और महिलाएं असहज महसूस करती हैं। शुरुआत में कॉन्स्टिपेशन और गैस की भी दिक्कत हो सकती है।

3- अगर आप नियमित पानी पी रही हैं तो भी शरीर में सूजन आ सकती है यानी पानी की मात्रा बढ़ जाती है। कपड़े टाइट होने लग सकते हैं। प्रोजेस्टरोन हार्मोन बढ़ने की वजह से ऐसा होता है।

4- मूड स्विंग
प्रेग्नेंसी में अकसर मूड स्विंग होता है। यह लक्षण भी हार्मोनल चेंज की वजह से ही होता है। ऐसे में महिलाएं ज्यादा भावुक होती हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए अकेली रहना ज्याद अच्छा नहीं होता है।

5- प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को मनपसंद खाना खाने का ज्यादा मन करता है। अगर उन्हें मनपसंद खाने की खुशबू भी मिल जाती है तो वे अपने आपको रोक नहीं पाती हैं।

6- स्पॉटिंग के लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान थोड़ी ब्लीडिंग भी हो सकती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रेग्नेंसी में भी कई बार पूरी तरह से पीरियड नहीं मिस होता है बल्कि थोड़ी ब्लीडिंग हो सकती है।

7- ऐसे में अगर आप ज्यादा काम नहीं भी करती हैं तो भी थकान महसूस होती है। इस समय मूड स्विंग ज्यादा होता है और हाथ पैर में हल्का दर्द भी महसूस होता है।

8- प्रेग्नेंसी का यह भी लक्षण हो सकता है कि पर्याप्त नींद लेने के बावजूद आलस महसूस होती है और सोने का मन होता है। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है।

9– महिलाओं को प्रेग्नेंसी के समय बाथरूम का इस्तेमाल ज्यादा करना पड़ सकता है। सामन्य से ज्यादा यूरिन आने पर, यह प्रेग्नेंसी का लक्षण हो सकता है।