गैस की दिक्कत को दूर करने के लिए करे ये आसान सा काम

काली मिर्च का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। इसके सेवन से शरीर में लार और गैस्ट्रिक जूस की मात्रा बढ़ती है। जिससे पाचन आसानी से होता है और गैस्ट्रिक दिक्कतें दूर होती हैं।

सौंफ के सेवन से गैस्ट्रिक व एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करना चाहिए। अदरक के रस में गर्म पानी और शक्कर मिलाएं और इसका सेवन करें।

पुदीना बीमारी में किसी न किसी रूप में प्रयोग किया जा सकता है। यदि आपको पेट में गैस, जी मचलना या उलटी की समस्या हो तो पुदीने का जूस, इसकी चटनी, काढ़ा या ग्रीन टी के रूप में सेवन किया जा सकता है।

अगर पेट में हल्का-सा भी दर्द होता है तो पूरा दिन बेकार हो जाता है। पेट में गैस बनने की समस्या हो तो इसे सुधारना बहुत जरूरी होता है। आमतौर पर लोगों को पेट की गैस की समस्या रहती है। आइए आपको बताते हैं हमेशा के लिए गैस से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खें।