खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

दिल्ली के निचले इलाके में एक बार फिर से बाढ़ आने का खतरा मँडरा रहा है। दरअसल हरियाणा के हथनी कुंड से 13899 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसकी वजह से आज यमुना का जलस्तर 205.92 मीटर तक पहुंच गया, जो कि 204 मीटर मानक स्तर से करीब दो मीटर ऊपर है। ऐसे में अब दिल्ली की आपदा प्रबंधन अलर्ट पर है और दिल्ली के निचले स्तर में रहने वालों लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की हिदायत दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में हो रही मध्यम से तेज बारिश की वजह से जगह जगह जलभराव देखने को मिल रहा है। साथ ही अब निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा मँडरा रहा है।

Image result for खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

वहीं हथनीकुंड से पानी छोड़े जाने की वजह से यह स्थिती और भी भयावह हो गयी। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि निचले इलाके में एक बार फिर पानी का जलभराव हो सकता है। गौरतलब है कि हरिय़ाणा के हथिनी कुंड से करीब 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ जाने के बाद प्रशासन ने एक मीटिंग बुलाई और बाढ़ से निपटने के इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही लोगों को हरसभंव मदद देने की बात कहीं।

वहीं दिल्ली में बाढ़ आने की आंशका को देखते हुए आपदा प्रबंधन के अधिकारियों को अलर्ट पर रख दिया गया है। साथ ही यमुना से सटे निचले इलाकों में बसे लोगों को हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया। इसके अलावा प्रशासन लोगों को यमुना से दूर रहने के लिए सतर्क कर रहा है। वही यमुना के जलस्तर की लगातार जांच की जा रही है, ताकि अगर इसके जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिली तो बाढ़ को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया जाए। बता दें, पिछले कुछ समय से दिल्ली समेत कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पानी के जलभराव की वजह से यह स्थिती और भी भयावह हो गई है।