किसानों के समर्थन में आए ये 30 खिलाड़ी, कहा करेंगे ये काम…

खबर है कि पद्मश्री व अर्जुन अवार्डी पहलवान करतार सिंह, अर्जुन अवार्डी बास्केटबाल खिलाड़ी सज्जन सिंह चीमा, हॉकी खिलाड़ी राजबीर कौर सहित 30 खिलाड़ी 5 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे और अपने अवॉर्ड राष्ट्रपति भवन के बाहर छोड़ आएंगे।

 

उन्होंने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा वाटर केनन व आंसू गैस का इस्तेमाल किए जाने की कड़ी निंदा की है। सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि हम सभी किसानों के बच्चे हैं। किसान पिछले कई महीनों से लगातार शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पिछले दो दिनों से पहले और अर्जुन पुरस्कार विजेता सज्जन सिंह चीमा, पंजाब में साथी अर्जुन और पद्म पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों से संपर्क में हैं ताकि वे किसानों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में रैली कर सकें और राष्ट्रपति को अपने पुरस्कार लौटा सकें।

चीमा को 30 से अधिक पूर्व ओलंपिक और अन्य प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों का समर्थन मिला है। इसमें गुरमेल सिंह और सुरिंदर सिंह सोढ़ी भी शामिल हैं, जो 1980 मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे।

किसान कृषि कानून के विरोध में सड़कों पर उतर आए है। इसके विरोध में हरियाणा और पंजाब के किसान सड़क पर हैं। किसानों केंद्र सरकार से नए कृषि कानून को रद्द करने की मांग रह रहे है।

किसानों के इस आंदोलन में अब समाज के विभिन्न वर्गों के बाद अब पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्डी समेत कई पूर्व खिलाड़ी भी आंदोलनकारी किसानों से समर्थन में उतर आए हैं। खिलाड़ियों ने दिल्ली कूच के दौरान किसानों पर बल प्रयोग के विरोध में अपने अवार्ड केंद्र सरकार को लौटाने का एलान किया है।