इस बात से खुश होकर रणबीर कपूर को गले लगाने के लिए बेचैन हुए रणवीर सिंह

बीती शाम मुंबई में रेड कार्पेट अवॉर्ड शो हुआ। इस शो में कई सितारों को अवॉर्ड मिले। जिसमे से रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर्स का अवॉर्ड मिला। साल 2018 में आई फिल्म ‘पद्मावत’ में उनके खिलजी के किरदार को बहुत सराहना मिली है। खिलजी के किरदार का उनको बेस्ट एक्टर अवॉर्ड  मिला।

जब अवार्ड के अनाउंसमेंट हुआ तो उन्होंने साथ में बैठे दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड यानी रणबीर कपूर को गले लगाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नाम अनाउंसमेंट हुआ तो रणवीर उठे उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को हग और किस किया।

उनके बाद साथ में बैठ रणबीर कपूर को भी हग किया। इसके बाद ही वह स्टेज पर अवार्ड लेने के लिए गए। अवार्ड जीतने के बाद रणवीर ने स्पीच दी और कहा- अपनी लीला, अपनी मस्तानी अपनी रानी से शादी कर ली, मैं तो सच में हीरो बन गया यार।

रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण को भी फिल्म पद्मावत के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। उन्होंने अपनी अवार्ड विनिंग स्पीच के दौरान अपने पति रणवीर सिंह को शुक्रिया कहा। दीपिका ने हमेशा रणवीर को उनके साथ होने के लिए शुक्रिया कहा। दीपिका पादुोकण मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ में नजर आने वाली हैं। वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वह इस समय कपिल देव की बायोपिक 83 की तैयारी कर रहे हैं। 83 को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं।