इस देश पर हुआ रॉकेट से हमला, भागकर बचाई लोगो ने जान

जानकारी के मुताबिक,  सुबह काबुल के काबुल के ग्रीन जोन के आसपास धमाके हुए। शहर के चहल सतून और अरजान इलाके में सबसे पहले रॉकेट गिरे। इसके बाद दूसरे इलाकों में धमाके होने लगे।

चहर काला, गुलेसुर्ख, सदारत गोल रोड, स्पिंजर रोड, नेशनल आर्काइव रोड, लीसी मरियम बाजार इलाके में ये रॉकेट गिरे। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार सुबह एक के बाद एक 14 रॉकेट दागे गए हैं।

शहर के अलग-अलग हिस्सों में गिरे इन रॉकेटों से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 11 जख्मी हैं। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इन रॉकेट हमलों के पीछे कौन है, इसको लेकर अभी जानकारी नहीं है।